HomeCurrent Newsहरियाणा के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश घोषित, जानिए कब से कब तक...

हरियाणा के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश घोषित, जानिए कब से कब तक बंद रहेंगे स्कूल

चंद्रशेखर धरणी : हरियाणा समेत देश के कईं अन्य राज्यों में हुई हल्की बारिश के बाद से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। तापमान में गिरावट आने के साथ ही अब सर्दियों की छुट्टियों का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स का इंतजार भी खत्म हो गया है। हरियाणा समेत उत्तर भारत के कईं राज्यों में अपने यहां स्कूलों के अवकाश की घोषणा कर दी है। इस बार हरियाणा के कईं जिलों में शीतलहर का असर पिछले वर्षों की तुलना में अधिक देखा गया है। राज्य के कुछ हिस्सों में अत्यधिक ठंड से छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को खतरा हो सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए, सरकार ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों को निर्धारित अवकाश अवधि के दौरान बंद रखने का निर्णय लिया है। यह कदम बच्चों को ठंड के खतरों से बचाने और उन्हें सुरक्षित रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।

सरकार ने घोषित किया अवकाश

हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने स्कूलों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के लिए एक से 15 जनवरी तक अवकाश की घोषणा की है। यह सरकारी और निजी सभी स्कूलों पर लागू होगा। इसके अलावा हरियाणा में 25 दिसंबर को क्रिसमस और 26 दिसंबर को शहीद उधम सिंह जयंती के 29 दिसंबर को रविवार का अवकाश रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments