Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsविधायक दल की बैठक आज, चुना जाएगा हरियाणा का CM, नायब सैनी...

विधायक दल की बैठक आज, चुना जाएगा हरियाणा का CM, नायब सैनी या कोई और?

हरियाणा के लिए आज का दिन अहम है। प्रदेश की जनता को आज सीएम मिल जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाएंगे। पूर्ण बहुमत से चुनाव जीतने के बाद नई सरकार बनाने के लिए बीजेपी ने आज विधायक दल की बैठक बुलाई है। इस बैठक में केंद्र की ओर से पर्यवेक्षक बनाकर भेजे गए अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल होंगे।

सभी विधायक चंडीगढ़ पहुंचे

आपको बता दें कि हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने पार्टी के सभी विधायकों को 16 और 17 अक्टूबर को चंडीगढ़ में रहने के निर्देश दिए थे। इसके बाद सभी विधायक चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। शपथ ग्रहण समारोह 17 अक्टूबर को होगा।

दरअसल, हरियाणा में चुनाव से पहले बीजेपी के 2 और बड़े नेताओं ने सीएम पद पर दावेदारी पेश की थी। एक तरफ पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जताई थी, वहीं वरिष्ठ नेता राव इंद्रजीत सिंह ने भी सीएम पद पर दावा ठोका था। अब देखना यह है कि विधायक दल की बैठक में किसे सीएम बनाया जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments