Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsहरियाणा में तीसरी बार सरकार बनने पर विज ने मनोहर लाल को...

हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनने पर विज ने मनोहर लाल को क्यों दिया श्रेय, जानिए

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार में दूसरे नंबर पर कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने वाले अनिल विज हरियाणा में भाजपा की हैट्रिक पर पूरा श्रेय केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल (पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा) को खुले रूप से दे रहे हैं। विज ने एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि बिना पार्ची और बिना खर्ची नौकरी भर्ती का मामला हो या अन्य मामले हो, मनोहर लाल खट्टर की नीतियां हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार जीत का मूल कारण है। राजनीतिक लोग जब मनोहर लाल नीतियां बना रहे थे और लागू कर रहे थे, समझ नहीं पाए। नीतियां बनाकर उन्हें लागू करने और परिणाम लेने में समय लगता है। अब चुनावों में 90 में से 48 सीटें भाजपा को जीताकर मनोहर लाल की दूरदर्शी नीतियों पर मुहर लगाने का काम किया है। अनिल विज ने कहा कि वह हमेशा सच बोलते है, इसलिए जो सच है वहीं कह रहे हैं।

देश की राजनीति को मिलेगी नई दिशा

हरियाणा के शपथ ग्रहण समारोह को एक बड़ा कार्यक्रम बताते हुए विज ने कहा कि इस कार्यक्रम से पूरे देश की राजनीति को दिशा मिलेगी। आज तक सरकारें नेरेटिव के आधार पर बनती रही। उसने गलत काम किया, उसे हटा दो इसकी जगह दूसरी बना लो। यह पहली बार हुआ है कि पॉजिटिविटी के कारण इस सरकार ने अच्छा काम किया है। इसलिए इसे दोबारा बनाओं। कांग्रेस का नाम लिए बिना विज ने कहा कि हमारे खिलाफ बहुत प्रचार किया गया था। हमारे विरोधी कई-कईं फुट उछलते थे, एंटी इनकमबेंसी, एंटी इनकमबेंसी कहां गई एंटी इनकमबेंसी। लोगों को क्या समझते हो। आपकों लोगों का पता ही नहीं है। लोग पूरी तरह से निगाह रखते हैं और पूरे 5 साल निगाह रखते हैं कि सरकार क्या काम करती है। उसके बाद आखिरी दिन वह रिजल्ट निकालते है। लोगों को समझना चाहिए। देश के राजनेताओं को समझना चाहिए कि हमारे देश की डेमोक्रेसी बहुत जवान हो चुकी है कि अब वह बच्चे नहीं है।

विज ने खुद को पीएम मोदी का बहुत बड़ा प्रशंसक बताते हुए कहा कि उन्होंने शुरू से ही राजनेताओं को देखा है। देश में कई प्रधानमंत्री आए और चले गए, जिस प्रकार से मोदी जी की सोच है, जिस प्रकार से वह देश को आगे बढ़ाना चाहते हैं। हर वर्ग को आगे बढ़ाना चाहते है। हर दुखी, कमजोर और गरीब पर उनकी निगाह है। यह काबलियत बहुत कम लोगों में होती है।
मंत्रियों में विबाग बंटवारे पर विज ने कहा कि विभाग का कोई मतलब नहीं है। सभी ने पूरे प्रदेश के लिए काम करना है। सभी लोगों के लिए काम करने के लिए ही जिम्मेदारी है। सभ क्षेत्रों के लिए काम करने के लिए ही है। जहां-जहां जितना-जितना हम कर सकेंगे, हम करेंगे। हस सब चाहेंगे कि हमारा प्रदेश आगे बढ़े और जिस रफ्तार से पीएम मोदी देश को आगे ले जाना चाहते हैं, हम भी चाहेंगे कि हमारा हरियाणा भी उसी रफ्तार से उनके साथ चले।

मनोहर लाल ने निकाला था बिना पर्ची-बिना खर्ची नौकरी का रास्ता

अनिल विज ने कहा कि हरियाणा में आए बदलाव के लिए मनोहर लाल जी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। हरियाणा में तीसरी बार जो सरकार आई है। इसमें साढ़े 9 साल तक मनोहर लाल सीएम रहे हैं। उनके काम को कैसे भूल सकते हैं। उन्होंने हरियाणा के विकास के नए तरीके निकाले, नई राह बनाई, बिना पर्ची-बिना खर्ची से नौकरी का रास्ता निकाला।

हुड्डा पिता-पुत्र तो डूब गए !

भूपेंद्र हुड्डा और उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा के राजनीतिक कैरियर को लेकर अनिल विज ने कहा कि अब तो वह डूब गए। उनका राजनीतिक कैरियर खत्म हो गया। विज ने कहा कि वह (हुड्डा पिता-पुत्र) चुनाव परिणाम आने से पहले ही खुद को सीएम बना मानने लग गए थे। सुना है कि अधिकारियों को आदेश देने भी शुरू कर दिए थे। उन्होंने जनता को मूर्ख बनाकर 70 साल राजनीति की है, लेकिन लोग अब सब समझ चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments