Tuesday, February 10, 2026
HomeCurrent Newsभारत-पाक के संघर्ष को समाप्त करने की कोशिश में US, व्हाइट हाउस...

भारत-पाक के संघर्ष को समाप्त करने की कोशिश में US, व्हाइट हाउस ने की प्रेस कांफ्रेंस 

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर सीमा पर सुरक्षा बल हाई अलर्ट है। पंजाब और जम्मू कश्मीर सहित सभी सीमावर्ती राज्यों में पाकिस्तान ने ड्रोन हमला करने की कोशिश की, हालांकि भारत ने इन हमलों को नाकाम कर दिया है।

इसी बीच भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष में अमेरिका भी मध्यस्थता करने का प्रयास कर रही है जिसको लेकर व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा, “यह कुछ ऐसा है जिसमें विदेश मंत्री और अब हमारे NSA मार्को रुबियो भी शामिल हैं।

उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रपति ने व्यक्त किया है कि वह चाहते हैं कि यह तनाव जल्द से जल्द कम हो जाए। वह समझते हैं कि राष्ट्रपति ट्रंप के ओवल ऑफिस में आने से बहुत पहले से ये दोनों देश दशकों से एक-दूसरे के साथ मतभेद में रहे हैं। हालांकि, उनके दोनों देशों के नेताओं के साथ अच्छे संबंध हैं।

वहीं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो दोनों देशों के नेताओं के साथ लगातार संपर्क में हैं, इस संघर्ष को समाप्त करने की कोशिश कर रहे हैं।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments