HomeBreaking NewsWhatsApp ला रहा है नया फीचर, पढ़ते ही गायब हो जायेगा मैसेज

WhatsApp ला रहा है नया फीचर, पढ़ते ही गायब हो जायेगा मैसेज

मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने यूजर्स की प्राइवेसी को और बेहतर बनाने के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी जल्द ही ‘After Reading’ फीचर पेश कर सकती है, जिसमें मैसेज पढ़ने के कुछ ही समय बाद अपने आप डिलीट हो जाएंगे।

क्या है ‘After Reading’ फीचर?

अभी तक वॉट्सऐप में डिसअपियरिंग मैसेज का विकल्प मिलता है, जिसमें यूजर्स 24 घंटे, 7 दिन या 90 दिन का टाइमर सेट कर सकते हैं। लेकिन ‘After Reading’ फीचर इस सिस्टम को और एडवांस बनाता है। इसमें जैसे ही रिसीवर मैसेज पढ़ता है, वह करीब 15 मिनट के अंदर दोनों यूजर्स की चैट से अपने आप गायब हो जाएगा।

अगर मैसेज नहीं पढ़ा गया, तो वह लगभग 24 घंटे तक चैट में मौजूद रहेगा और उसके बाद ऑटोमैटिक डिलीट हो जाएगा। खास बात यह है कि यह फीचर तब भी काम करेगा, जब ब्लू टिक (read receipts) बंद होंगे।

किन यूजर्स के लिए है फायदेमंद?

यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी होगा जो OTP, वेरिफिकेशन कोड या अन्य संवेदनशील जानकारी शेयर करते हैं। इससे निजी डेटा लंबे समय तक चैट में सेव नहीं रहेगा और प्राइवेसी ज्यादा सुरक्षित बनी रहेगी।

अभी टेस्टिंग में है फीचर

‘After Reading’ फीचर फिलहाल वॉट्सऐप के एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.26.12.2 में देखा गया है। अभी यह सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है और कंपनी इसे टेस्ट कर रही है। उम्मीद है कि आने वाले समय में इसे ग्लोबली रोलआउट किया जा सकता है।

व्यू वन्स फीचर का अपग्रेड

यह नया फीचर वॉट्सऐप के मौजूदा व्यू वन्स फीचर का एडवांस वर्जन माना जा रहा है, जिसमें फोटो, वीडियो या वॉयस नोट्स सिर्फ एक बार ही देखे जा सकते हैं। कुल मिलाकर, वॉट्सऐप का यह नया कदम यूजर्स को अधिक सुरक्षित और प्राइवेट चैटिंग अनुभव देने की दिशा में बड़ा बदलाव साबित हो सकता है।

READ MORE:CM सुक्खू का सख्त आदेश, मेडिकल कॉलेजों में दो दिन में भरे जाएं 114 डॉक्टरों के पद

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments