Tuesday, March 3, 2026
Home Current News Union Budget 2026 में लेदर आइटम से लेकर कपड़े तक, क्या सस्ता...

Union Budget 2026 में लेदर आइटम से लेकर कपड़े तक, क्या सस्ता और क्या महंगा ? विस्तार से जानें

Advertisement

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण 2026-27 के दौरान कई जरूरी सामानों के सस्ते और महंगे होने का ऐलान किया। बजट में आम लोगों को राहत देने के लिए दवाओं, सोलर प्रोडक्ट्स और इलेक्ट्रॉनिक्स पर जोर दिया गया है, वहीं कुछ वस्तुओं के दाम बढ़ने के संकेत भी दिए गए हैं।

सोलर से जुड़े सामान होंगे सस्ते

वित्त मंत्री ने बताया कि सोलर एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए सोलर से जुड़े कई उपकरण सस्ते किए जाएंगे। इससे नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा और उपभोक्ताओं की लागत भी घटेगी। इसके अलावा ये सामान सस्ते होंगे –

  • कपड़े
  • लेदर आइटम
  • सिंथेटिक फुटवियर
  • चमड़े के उत्पाद
  • कैंसर की दवाएं
  • शुगर की दवाएं
  • लिथियम आयन सेल
  • मोबाइल बैटरियां होंगी सस्ती
  • सोलर ग्लास

घट सकते हैं स्मार्टफोन और टैबलेट के दाम

सरकार ने मेक-इन-इंडिया को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े कई अहम फैसले लिए हैं। इसकी वजह से भारत में बने स्मार्टफोन और टैबलेट सस्ते हो सकते हैं

ये चीजें होंगी महंगी

बजट में कुछ वस्तुओं के दाम बढ़ने का भी ऐलान किया गया है।

  • नशीले पदार्थ
  • स्क्रैप
  • खनिज

इन उत्पादों पर बढ़ी कीमतों का असर बाजार और उद्योग पर पड़ सकता है।

राजकोषीय घाटे का लक्ष्य भी बताया

वित्त मंत्री ने जानकारी दी कि वित्त वर्ष 2026-27 में राजकोषीय घाटा GDP का 4.3% रहने का अनुमान है। सरकार का फोकस आर्थिक स्थिरता बनाए रखते हुए विकास को आगे बढ़ाने पर रहेगा।