Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent Newsटीम इंडिया के साथ चैंपियंस ट्रॉफी में कब क्या हुआ? जानें

टीम इंडिया के साथ चैंपियंस ट्रॉफी में कब क्या हुआ? जानें

Champions Trophy 2025 : भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। टीम इंडिया रिकॉर्ड पांचवीं बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस टूर्नामेंट के फाइनल में भारत का प्रदर्शन कैसा रहा है? भारतीय टीम सबसे पहले चैंपियंस ट्रॉफी 2000 के फाइनल में पहुंची थी, लेकिन उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने सौरव गांगुली के शतक की बदौलत 50 ओवर में 6 विकेट पर 264 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड ने 49.4 ओवर में 6 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड की ओर से ऑलराउंडर क्रिस केर्न्स ने शतक लगाया।

चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल और टीम इंडिया

इसके बाद भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2002 के फाइनल में पहुंची थी। इस बार भारत और श्रीलंका फाइनल में थे, लेकिन फाइनल बारिश के कारण धुल गया था। भारत और श्रीलंका दोनों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया था। चैंपियंस ट्रॉफी 2013 के फाइनल में भारत का मुकाबला इंग्लैंड से हुआ था। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 5 रन से हरा दिया था। दरअसल, बारिश के कारण भारत और इंग्लैंड के बीच फाइनल 50 ओवर की जगह 20-20 ओवर का खेला गया था। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 129 रन बनाए थे।

भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को हराया

भारत के 129 रनों के जवाब में इंग्लैंड 20 ओवर में 8 विकेट पर 124 रन ही बना सका। इस तरह टीम इंडिया 5 रन से चैंपियन बन गई। इसके बाद भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में पहुंच गई। इस बार फाइनल में भारत का सामना सरफराज अहमद की कप्तानी वाली पाकिस्तान की टीम से हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 50 ओवर में 4 विकेट पर 338 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 30.3 ओवर में 158 रन पर सिमट गई। इस तरह टीम इंडिया को 180 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments