Weather Update: पहाड़ों में बर्फबारी… दिल्ली में बरसेंगे बादल, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल?

उत्तर भारत में मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग के अनुसार आज यानि 21 फरवरी को पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है जबकि उत्तर पश्चिम भारत में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज दिन भर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहेगा। वहीं, कल यानि 22 फरवरी को बारिश तो नहीं होगी लेकिन बादल रहेंगे। यह जानकारी मौसम विभाग (IMD) ने दी है।

वहीं, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी आज गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। जबकि, उत्तराखंड के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि हो सकती है।