Weather Update: दिल्ली का AQI ‘खराब श्रेणी’ में, दिल्ली और हरियाणा में 31 दिसंबर तक घने कोहरे का Alert

भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए 31 दिसंबर तक देर रात और सुबह के दौरान घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक सुबह आठ बजे आनंद विहार का एक्यूआई 437, बवाना में 347, द्वारका सेक्टर आठ में 383,, आईटीओ पर 408, मुंडका में 402, रोहिणी में 391 और श्री अरबिंदो मार्ग पर 364 दर्ज किया गया।

शुक्रवार सुबह दिल्ली का एक्यूआई 279 दर्ज किया गया, जो ‘खराब श्रेणी’ में है।

इस बीच राष्ट्रीय राजधानी में घने कोहरे के बीच कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल भी शुरू हो गई है।

दिल्ली में शुक्रवार सुबह आठ बजे न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

एक्यूआई की बात करें तो जीरो से 50 के बीच एक्यूआई को “अच्छा”, 51 से 100 के बीच “संतोषजनक”, 101 से 200 के बीच “मध्यम”, 201 से 300 के बीच “खराब”, 301 से 400 के बीच “बहुत खराब” और 401 से 500 के बीच “गंभीर” माना जाता है।