‘राहुल गांधी विभाजनकारी राजनीति करते हैं’- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू

केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप लगाया।

कांग्रेस ने बुधवार को घोषणा की थी कि वो 14 जनवरी से मणिपुर से मुंबई तक राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत न्याय यात्रा’ करेगी। इस यात्रा को 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले समर्थन जुटाने की पार्टी की कोशिशों के तौर पर देखा जा रहा है।

कांग्रेस की इस घोषणा के बाद ही किरेन रिजिजू का ये बयान सामने आया है।

कांग्रेस की ‘भारत न्याय यात्रा’ 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू होकर 14 राज्यों में 6200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी।

यात्रा मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से होकर गुजरेगी।

इससे पहले राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल भारत जोड़ो यात्रा की
थी। उन्होंने चार हजार किलोमीटर से ज्यादा की दूरी 136 दिनों में तय करती है।