Weather Update: हिमाचल से कश्मीर तक बर्फबारी, जानिए दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में गुलाबी ठंड पड़ रही है। वहीं, मौसम विभाग द्वारा एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने की आशंका जताई है। विभाग के अनुसार हिमालय क्षेत्र में एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा। जिससे पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश होगी।

पहाड़ी राज्यों से आ रही ठंडी हवाओं से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। वहीं, अब इस सप्ताह बारिश के कोई आसार नहीं है। मौसम विभाग की माने तो दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है. वहीं, अधिकतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की आशंका है।