Tuesday, March 3, 2026
Home Current News हिमाचल प्रदेश में मौसम लगातार ले रहा है करवट, मौसम विभाग ने...

हिमाचल प्रदेश में मौसम लगातार ले रहा है करवट, मौसम विभाग ने 10 जिलों में ‘Yellow’ अलर्ट किया जारी 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों में गुरुवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। किन्नौर और लाहौल और स्पीति को छोड़कर हिमाचल प्रदेश के 10 जिलों में 29 अगस्त को भारी बारिश, तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

मंगलवार शाम से पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो रही है।

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की वजह से मंगलवार सुबह तक पूरे राज्य में कुल 126 सड़कें बंद थीं।

27 जून को मानसून की शुरुआत के बाद से हिमाचल प्रदेश में अब तक बारिश हुई बारिश कुल संभावित बारिश की 23 फीसदी कम है।

अधिकारियों की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक सोमवार तक बारिश से संबंधित घटनाओं में 144 लोगों की मौत हो गई है और राज्य को 1,217 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।