दिल्ली NCR में देर रात तेज हवाओं के साथ आंधी चली और उसके बाद भारी बारिश हुई. बढ़ती गर्मी से एक बार फिर लोगों को बड़ी राहत मिली है. लेकिन जगह-जगह हुए जलभराव ने लोगों की परेशानियां भी बढ़ा दी. बारिश के बाद दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव की तस्वीरें सामने आ रही हैं.
दक्षिण दिल्ली के वसंत कुंज, आईटीओ, मिंटो ब्रिज, कनॉट प्लेस और हुमायूं रोड जैसी जगहों पर जलभराव हुआ.जलभराव की वजह से कई जगहों पर ट्रैफिक घंटों तक जाम रहा, जिसकी वजह स लोगो को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

