Thursday, March 5, 2026
Home Current News एक परिवार से नहीं बल्कि कार्यकर्ता में से चुनना है राष्ट्रीय अध्यक्ष-...

एक परिवार से नहीं बल्कि कार्यकर्ता में से चुनना है राष्ट्रीय अध्यक्ष- अमित शाह

Advertisement

लोकसभा में वक्फ बिल पेश होने के बाद उस पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा से प्रश्न पूछते हुए कहा कि अभी तक भारतीय जनता पार्टी अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं चुन पाई है जिसके जवाब में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा को को एक ही परिवार से नहीं बल्कि पूरे देश के कार्यकर्ताओं में से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनना पड़ता है इसलिए समय तो लगेगा ही।

उन्होंने आगे अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा को छोड़कर सभी पार्टियों में परिवारवाद है इसलिए आपको तो अगले 25 साल तक भी कोई राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से नहीं हटा सकता लेकिन भाजपा में परिवारवाद नहीं बल्कि लोकतंत्र है इसलिए हम किसी परिवारवाद पर ध्यान नहीं देते भाजपा अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकर्ताओं की राय से चुनते हैं।