Saturday, March 7, 2026
Home Current News पंजाब में ‘युद्ध-नशे के विरुद्ध’ अभियान जारी, नशा तस्कर के अवैध निर्माण...

पंजाब में ‘युद्ध-नशे के विरुद्ध’ अभियान जारी, नशा तस्कर के अवैध निर्माण पर पुलिस की कार्रवाई

Advertisement

कपूरथला पुलिस ने सुलतानपुर लोधी में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की, पुलिस ने गांव तोती में एक नशा तस्कर की अवैध प्रॉपर्टी को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।

SSP गौरव तूरा के नेतृत्व में ये कार्रवाई की गई, जानकारी के मुताबिक सुरजीत सिंह और उसके परिवार पर कुल 18 मामले दर्ज हैं, सुरजीत सिंह साल 2013 से नशा तस्करी में सक्रिय रहा है और अभी जेल में बंद है।

SSP ने बताया कि ये कार्रवाई पंजाब सरकार के युद्ध नशे के विरुद्धअभियान के तहत की गई है, BPDO सुल्तानपुर लोधी गुरमीत सिंह के आदेश पर सिविल और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की, अभी तक इस अभियान के तहत 3.5 करोड़ रुपए की संपत्तियां फ्रीज की जा चुकी हैं।