Wednesday, March 4, 2026
Home Current News पंजाब में ‘युद्ध-नशे के विरुद्ध’ अभियान जारी, तरनतारन में CIA की टीम...

पंजाब में ‘युद्ध-नशे के विरुद्ध’ अभियान जारी, तरनतारन में CIA की टीम ने 85 किलो हेरोइन की बरामद 

Advertisement

तरनतारन पुलिस ने 2025 की सबसे बड़ी नार्को-तस्करी कार्रवाई में एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए 85 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है, ये नेटवर्क पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के संरक्षण में काम कर रहा था और इसका संचालन यूके आधारित ड्रग हैंडलर लल्ली कर रहा था।

इस नेटवर्क के भारत स्थित मुख्य ऑपरेटिव अमरजोत सिंह उर्फ जोटा संधू, निवासी गांव भिट्टेवाड़, अमृतसर (रूरल) को गिरफ्तार किया गया है…इस हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपये बताई जा रही है, इस संबंध में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच की जा रही है।