Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsपंजाब में ‘युद्ध-नशे के विरुद्ध’ अभियान जारी, अमृतसर पुलिस ने 3 नशा...

पंजाब में ‘युद्ध-नशे के विरुद्ध’ अभियान जारी, अमृतसर पुलिस ने 3 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और डीजीपी गौरव यादव के दिशा निर्देशों पर पूरे पंजाब में ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान लगातार जारी है। प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही इसी कड़ी में अमृतसर पुलिस ने 3 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के पास से एक किलो हेरोइन, 45 लाख रूपये की ड्रग मनी और एक कैश काउंटिंग मशीन भी बरामद की गई है।

वहीं अमृतसर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस गिरफ्तारी की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि नशा तस्करों से बरामद की गई हेरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 3 करोड़ रुपए बताई जा रही है, उन्होंने बताया कि आरोपी नशा तस्कर ड्रोन के जरिए सीमा पार पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाते थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments