Sunday, March 8, 2026
Home Current News पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान जारी, 12 जिलों...

पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान जारी, 12 जिलों के 49 ब्लॉक में हो रहा मतदान

Advertisement

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है. प्रदेश के 12 जिलों के 49 ब्लॉक में वोटिंग हो रही है. जिसमें करीब 26 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. ग्राम प्रधान की 33 सौ 93 सीटों के लिए 97 सौ 31 उम्मीदवार मैदान में हैं. वहीं क्षेत्र पंचायत की 15 सौ सात सीटों पर 49 सौ 80 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इसके अलावा जिला पंचायत की 201 सीटों के लिए 871 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है. चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से करवाया जा रहा है. मतदान केंद्रों पर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं.