Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent Newsविवेक जोशी बने हरियाणा के नए मुख्य सचिव, जानिए कौन हैं जोशी...

विवेक जोशी बने हरियाणा के नए मुख्य सचिव, जानिए कौन हैं जोशी ?

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 1989 बैच के अधिकारी विवेक जोशी को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। वह निवर्तमान मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद का स्थान लेंगे। टीवीएसएन प्रसाद 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और 31 अक्टूबर यानि वीरवार को ही सेवानिवृत्त हुए हैं।

एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, जोशी को हाल ही में केंद्र से हरियाणा कैडर में वापस भेजा गया था। वे पहले केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के सचिव के रूप में कार्यरत थे। अगस्त में ही उन्हें इस पद पर नियुक्त किया गया था, लेकिन हरियाणा सरकार के अनुरोध पर मंत्रिमंडल की नियुक्ति संबंधी समिति ने उन्हें उनके मूल कैडर में वापस भेजने की मंजूरी दी।

रस्तोगी रहेंगे कार्यवाहक मुख्य सचिव

जोशी टीवीएसएन प्रसाद का स्थान लेंगे, जो वीरवार को सेवानिवृत्त हुए है। हालांकि विवेक जोशी को पद संभालने में अभी कुछ समय लग सकता है। जब तक वह पदभार नहीं ग्रहण करते, तब तक गृह सचिव अनुराग रस्तोगी को कार्यवाहक मुख्य सचिव के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। हरियाणा सरकार के विशेष अनुरोध पर बीती 26 अक्तूबर को केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने उन्हें उनके मूल कैडर हरियाणा में वापस भेजने का निर्णय लिया।

कौन हैं विवके जोशी ?

विवेक जोशी का जन्म 21 मई 1966 को यूपी में हुआ। जोशी ने आईआईटी रुड़की से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की और फिर उन्होंने आईआईएफटी, नई दिल्ली से अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा हासिल किया। इसके बाद उन्होंने ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल एंड डेवलपमेंट स्टडीज से आंतरिक अर्थशास्त्र में एमए और पीएचडी की डिग्री ली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments