HomeCurrent Newsखामेनेई की मौत के बाद श्रीनगर में दूसरे दिन भी हिंसक प्रदर्शन,...

खामेनेई की मौत के बाद श्रीनगर में दूसरे दिन भी हिंसक प्रदर्शन, सुरक्षाबलों ने दागे आंसू गैस के गोले

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के विरोध में कश्मीर घाटी में लगातार दूसरे दिन बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए। श्रीनगर समेत कई इलाकों में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। हालात बिगड़ने पर सुरक्षाबलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े।

बटमालू में हुई हिंसक झड़प

जानकारी के अनुसार सोमवार (2 मार्च) को श्रीनगर के बटमालू इलाके में प्रदर्शनकारी झंडे और खामेनेई के पोस्टर लेकर इकट्ठा हुए थे। प्रशासन द्वारा पहले से लगाए गए प्रतिबंधों के बावजूद बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस का आरोप है कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों पर पथराव किया, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। जवाब में पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर हालात की निगरानी करते रहे।

दो दिन के लिए स्कूल-कॉलेज बंद

घाटी में बढ़ते तनाव को देखते हुए जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने एहतियातन सभी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय दो दिन के लिए बंद करने का निर्णय लिया है। मंगलवार को भी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। इसके अलावा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई इलाकों में मोबाइल इंटरनेट की हाई-स्पीड सेवाएं धीमी कर दी गई हैं।

इसके अलावा स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए श्रीनगर के घंटाघर और लाल चौक इलाके को बैरिकेडिंग कर सील कर दिया गया है। प्रमुख चौराहों पर कंटीले तार लगाए गए हैं और पुलिस व अर्धसैनिक बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। प्रशासन का कहना है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और शांति बनाए रखना प्राथमिकता है।

Read More

ईरान हमलों के बीच अमेरिका का बड़ा दावा! कुवैत ने गलती से गिराए 3 अमेरिकी F-15 फाइटर जेट्स

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments