Thursday, March 5, 2026
Home Current News विमल नेगी मौत का मामला, CM सुक्खू ने हिमाचल DGP, शिमला SP छुट्टी...

विमल नेगी मौत का मामला, CM सुक्खू ने हिमाचल DGP, शिमला SP छुट्टी पर भेजे

Advertisement

विमल नेगी की मौत के मामले में घिरी हिमाचल सरकार ने अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई की है, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने तीन बड़े अफसरों को उनके पदों से हटा दिया है।

सरकार ने विमल नेगी मौत मामले की जांच के बाद सुर्खियों में आए अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह ओंकार शर्मा, हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक डा. अतुल वर्मा और शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी को छुट्टी पर भेज दिया है।

सरकार ने एसीएस ओंकार शर्मा से सभी विभाग वापस ले लिए हैं, डीजीपी और एसपी को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए हैं, आईपीएस अशोक तिवारी को डीजीपी का जिम्मा सौंपा गया है, वहीं आईपीएस गौरव सिंह को एसपी शिमला का जिम्मेदारी दी गई है।