Monday, March 2, 2026
Home Current News बदल गई विजय-रश्मिका की शादी की डेट, किस दिन बजेंगी शादी की...

बदल गई विजय-रश्मिका की शादी की डेट, किस दिन बजेंगी शादी की शहनाइयां ?

Advertisement

ग्लैमर इंडस्ट्री के फेमस कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को लेकर एक बार फिर शादी की चर्चाएं तेज़ हो गई हैं। कहा जा रहा है कि करीब आठ साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अब यह जोड़ी अपने रिश्ते को शादी के मुकाम तक ले जाने वाली है।

उदयपुर में होगी रॉयल वेडिंग?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका और विजय की शादी बेहद शाही अंदाज़ में होने वाली है। चर्चा है कि दोनों उदयपुर के सिटी पैलेस में सात फेरे लेंगे। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें पैलेस में चल रही भव्य तैयारियों की झलक दिखाई गई थी।

Latest and Breaking News on NDTV

वीडियो शेयर करने वाले शख्स ने दावा किया था कि यह सजावट किसी बड़ी सेलेब्रिटी वेडिंग के लिए की जा रही है और अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि यह शादी रश्मिका और विजय की हो सकती है।

शादी की तारीख को लेकर नया अपडेट

पहले यह कहा जा रहा था कि कपल 2 फरवरी 2026 को शादी करेगा, लेकिन अब इस तारीख को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। वहीं एक तेलुगु वेबसाइट के मुताबिक, रश्मिका और विजय 2 फरवरी को नहीं बल्कि 26 फरवरी 2026 को शादी के बंधन में बंधेंगे। हालांकि वेडिंग वेन्यू उदयपुर का ही कोई फेमस पैलेस होगा।

बेहद प्राइवेट होगी सेरेमनी

खबरों की मानें तो यह शादी पूरी तरह प्राइवेट रखी जाएगी। समारोह में सिर्फ परिवार के करीबी सदस्य और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कुछ चुनिंदा मेहमान ही शामिल होंगे। मीडिया को इस इवेंट से दूर रखा जाएगा।

शादी के बाद कपल हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित कर सकता है। फिलहाल, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की ओर से इन खबरों पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन फैंस इस संभावित शादी को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।