Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent Newsपंजाब ट्रांसपोर्ट विभाग पर विजिलेंस का एक्शन, भ्रष्टाचार मामले में MVI समेत...

पंजाब ट्रांसपोर्ट विभाग पर विजिलेंस का एक्शन, भ्रष्टाचार मामले में MVI समेत 4 कर्मचारी गिरफ्तार 

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के जिला दफ्तरों में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (MVI) समेत 4 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है।

विजिलेंस ब्यूरो ने रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी गुरदासपुर, स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ आटोमोबाईल एंड ड्राइविंग स्किल सेंटर, महूआना जिला श्री मुक्तसर साहिब के कर्मचारियों और गुरदासपुर जिले में काम कर रहे प्राईवेट दस्तावेज एजेंटों के बीच मिलीभगत का भी पर्दाफाश किया है।

विजिलेंस ब्यूरो के मुताबिक पठानकोट निवासी व्यक्ति से मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरटीए, गुरदासपुर में डेटा एंट्री ऑपरेटर प्रतिभा शर्मा के खिलाफ गहनता से जांच शुरू की थी। जिसके बाद जांच के आधार पर इस मामले में विजिलेंस ब्यूरो के थाना अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून, आईपीसी और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments