कश्मीर में जल्द दौड़ेगी ‘वंदे भारत’, अगले साल 75 वंदे भारत चलाने की है योजना- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बड़ी जानकारी साझा करते हुए बताया कि अगले साल वित्तीय वर्ष में कश्मीर में भी वंदे भारत ट्रेन चलाने की योजना बनाई जा रही है जम्मू-श्रीनगर लाइन चालू होने के बाद इस रूट पर अगले वित्तीय वर्ष के भीतर ही श्रीनगर में वंदे भारत ट्रेन की सेवाएं शुरू होने की उम्मीद है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जानकारी देते हुए कहा कि पूर्वोत्तर राज्य की रेलवे लाइन के विद्युतीकृत हो जाने के बाद यह सेमी-हाई स्पीड ट्रेन त्रिपुरा के लोगों को भी सेवा प्रदान करेगी। साथ ही उन्होंने बताया कि अगले वित्तीय वर्ष में देश भर में नई 75 वंदे भारत ट्रेन चलाने की योजना बनाई जा रही है। साथ ही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों के विकल्प के रूप में लंबी दूरी के रूटों पर स्लीपर कोचों वाली वंदे भारत ट्रेनों को चलाने पर विचार किया जा रहा है।