15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के 13वें मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी निडर बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया। राजस्थान रॉयल्स के इस युवा खिलाड़ी ने मात्र 38 गेंदों पर शतक जड़कर टी20 क्रिकेट के सबसे युवा शतकवीर बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल इतिहास में दूसरी सबसे तेज सेंचुरी लगाने का गौरव भी हासिल किया।
जतिन परांजपे के ट्वीट ने बढ़ाई उत्सुकता
राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर जतिन परांजपे ने ट्विटर पर लिखा, “वैभव सूर्यवंशी आज रात अपनी भविष्य की टीम के खिलाफ खेलेंगे।” इस पोस्ट ने इंटरनेट पर चर्चा छेड़ दी और फैंस के बीच सवाल उठने लगे कि क्या भविष्य में वैभव मुंबई इंडियंस की जर्सी पहन सकते हैं।
Vaibhav Suryavanshi will play against his future team tonight.
— Jatin Paranjape (@jats72) April 7, 2026

