Monday, March 2, 2026
Home Current News Uttarakhand : चंपावत में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी बोलेरो, करीब...

Uttarakhand : चंपावत में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी बोलेरो, करीब पांच लोगों की मौत

Advertisement

उत्तराखंड के चंपावत जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, शादी समारोह के बाद पाटी से गंगोलीहाट लौट रही बारातियों से भरी बोलेरो सिंगदा के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक दुर्घटना में पाँच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पाँच अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत लोहाघाट स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम राहत-बचाव कार्य के लिए तुरंत मौके पर पहुंची और खाई से सभी घायलों व मृतकों को बाहर निकाला।