Tuesday, February 10, 2026
HomeCurrent NewsUttarakhand सरकार की योजना, रील बनाओ ईनाम पाओ, जानें कैसें

Uttarakhand सरकार की योजना, रील बनाओ ईनाम पाओ, जानें कैसें

उत्तराखंड के देहरादून में युवा कल्याण विभाग ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों और सामाजिक-धार्मिक मूल्यों से जोड़ने के लिए विशेष रील प्रतियोगिता शुरू की है। इस प्रतियोगिता में भाग लेकर युवा नकद पुरस्कार जीत सकते हैं। प्रतियोगिता के विजेताओं को 12 जनवरी, स्वामी विवेकानंद जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने की तैयारियों की समीक्षा

बुधवार को प्रांतीय रक्षक दल निदेशालय में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने युवा दिवस कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रदेश के युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित करने के लिए यह नई पहल की गई है।

कैसे करें प्रतियोगिता में भागीदारी ?

प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। उन्हें स्वामी विवेकानंद के जीवन और विचारों पर आधारित 30 से 60 सेकंड की एक इंस्टाग्राम रील बनानी होगी। रील को सार्वजनिक रूप से इंस्टाग्राम पर अपलोड करना जरूरी होगा। साथ ही रील में #NationalYouthDay2026 हैशटैग का उपयोग करना और इसे @rekhaaryaoffice, @officialukprd, @uksports-dept अकाउंट्स पर टैग करना अनिवार्य है।

प्रथम विजेता को मिलेगा ₹11,000

प्रतियोगिता में मिली प्रविष्टियों का मूल्यांकन एक समिति द्वारा किया जाएगा, जो सर्वश्रेष्ठ तीन रीलों का चयन करेगी।

प्रथम पुरस्कार: ₹11,000

द्वितीय पुरस्कार: ₹7,000

तृतीय पुरस्कार: ₹5,000

इसके अलावा, 12 जनवरी को आयोजित राज्य स्तरीय युवा दिवस समारोह में प्रदेश के तीन युवा मंगल दलों और तीन महिला मंगल दलों को ₹1 लाख, ₹50 हजार और ₹25 हजार की पुरस्कार राशि दी जाएगी। समारोह में नेशनल यूथ अवॉर्ड प्राप्त युवाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments