Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent Newsउत्तराखंड: हर की पौड़ी के पास पुल से गिरी बस, 24 से...

उत्तराखंड: हर की पौड़ी के पास पुल से गिरी बस, 24 से अधिक लोग घायल 

उत्तराखंड के हरिद्वार शहर में रविवार को हर की पौड़ी के पास एक बस के पुल से गिर जाने से दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर है।

रोड़ी बेलवाला पुलिस चौकी प्रभारी यशवीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) की बस के घायल यात्रियों को हरिद्वार जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि चार लोगों की हालत गंभीर है।

सिंह ने बताया कि यूपीएसआरटीसी के मुरादाबाद डिपो की बस दीनदयाल पार्किंग क्षेत्र के ऊपर बने पुल से गिर गई और पार्किंग स्थल पर खड़ी कुछ कारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।दुर्घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments