Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent NewsUCC लागू करने वाला पहला राज्य बना उत्तराखंड, CM धामी ने किया...

UCC लागू करने वाला पहला राज्य बना उत्तराखंड, CM धामी ने किया पोर्टल का उद्घाटन

उत्तराखंड में सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार ने सोमवार दोपहर 12.30 बजे समान नागरिक संहिता लागू कर दी। CM धामी ने एक समारोह में UCC के पोर्टल का उद्घाटन किया। CM धामी ने देहरादून स्थित मुख्य सेवक भवन में मंत्रियों, सांसदों और अधिकारियों की मौजूदगी में UCC पोर्टल का उद्घाटन किया। सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

CM धामी ने जिस पोर्टल का उद्घाटन किया, उसका नाम है- ucc.uk.gov.in। इस पोर्टल के जरिए लिव-इन रिलेशनशिप के रजिस्ट्रेशन और उसे तोड़ने के बारे में जानकारी दी जा सकती है। इस पोर्टल पर UCC का पूरा कानून हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध है। इस पोर्टल के जरिए प्रमाण पत्र को डाउनलोड और सत्यापित दोनों किया जा सकता है। खुद को राज्य का निवासी बताने के लिए आपको पोर्टल पर अप्लाई नाउ पर क्लिक करना होगा।

23 भाषाओं में कर सकते हैं एक्सेस

अगर आपके पास UCC ID नहीं है तो आप रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यहां साइन अप करने के लिए आपको अपना आधार नंबर या आधार की वर्चुअल आईडी देनी होगी। अपना आधार कार्ड नंबर देने के बाद आपसे तीन चीजों पर नो-ऑब्जेक्शन मांगा जाएगा। आपके नो-ऑब्जेक्शन के बाद जब आप साइन अप करेंगे तो आपके रजिस्टर्ड नंबर पर आधार से एक OTP आएगा। इसके बाद आपको OTP को वेरीफाई करना होगा।

आप ऑफलाइन भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, जिसमें आधार ऑथेंटिकेशन की जरूरत नहीं होगी। ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आपको मोबाइल नंबर देना होगा जिस पर OTP आएगा और आगे की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

CM धामी द्वारा उद्घाटन किए गए पोर्टल को 23 भाषाओं में एक्सेस कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments