Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent NewsUttrakhand : टिहरी में भयानक हादसा, 70 फीट गहरी खाई में गिरी...

Uttrakhand : टिहरी में भयानक हादसा, 70 फीट गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 5 की मौत

टिहरी जिले के नरेंद्रनगर इलाके में गुजरात के 29 पर्यटकों को लेकर जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है। बस कुंजापुरी के पास हिंडोलाखाल मार्ग पर लगभग 70 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे का कारण ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। राहत और बचाव कार्य जारी है, और घायल यात्रियों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस बस में लगभग 28-29 यात्री सवार थे, जो भारत दर्शन के लिए आये थे। घटना सोमवार को दोपहर लगभग 12 बजे हुई जब ये श्रद्धालु कुंजापुरी मंदिर के दर्शन कर वापस लौट रहे थे।

हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें चार महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं, जबकि लगभग 20 से 23 लोग घायल हुए हैं। घायल यात्रियों का इलाज स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है। एसडीआरएफ और अन्य बचाव दल मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे हुए हैं। प्रशासन और स्थानीय पुलिस ने जानकारी दी है कि बस का ब्रेक फेल होने के कारण यह भीषण दुर्घटना हुई। पुलिस ने प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा और राहत कार्य तेज कर दिया है और घायलों को निकालने में मदद कर रही है। यह हादसा उत्तराखंड में टिहरी जिले के लिए एक बड़ा सदमा है।

अब तक 5 लोगों की मौत

जैसे ही जिला नियंत्रण कक्ष, टिहरी से दुर्घटना की जानकारी मिली, SDRF वाहिनी नियंत्रण कक्ष सतर्क हो गया। सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर SDRF की पोस्ट ढालवाला, पोस्ट कोटी कॉलोनी और मुख्यालय से कुल पांच टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए भेजी गईं। मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य तेजी से शुरू किया गया। दुर्घटना में अब तक पांच यात्रियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग गंभीर अवस्था में हैं।

यह भी पढ़ें : CM मान ने अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर जताया दुख…

SDRF और स्थानीय प्रशासन घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाने में जुटे हुए हैं। सभी घायलों का उपचार जारी है। टिहरी के CMO श्याम विजय के अनुसार, बस में 18 यात्री सवार थे। इनमें से पांच लोगों की मौत हो चुकी है और 13 यात्री घायल हैं। घायलों में से तीन की हालत नाज़ुक होने के चलते उन्हें AIIMS ऋषिकेश भेजा गया है, जबकि बाकी 10 लोगों का इलाज नरेंद्रनगर अस्पताल में चल रहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नरेंद्रनगर के पास हुई इस भीषण बस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दुःखद है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति और परिजनों को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन और SDRF राहत एवं बचाव कार्य में लगे हैं। गंभीर घायलों को AIIMS ऋषिकेश रेफर किया गया है। सीएम धामी ने कहा कि वे लगातार अधिकारियों से संपर्क में हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments