भारत में YouTube को कुछ तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा। भारत में कई यूट्यूब यूजर्स को ऐप पर वीडियो अपलोड करने में दिक्कत आ रही है। यूजर्स ने इसकी शिकायत कंपनी को टैग कर की है। यह परेशानी यूजर्स को दोपहर 2 बजे के आस-पास हुई। बता दें कि Youtube Studio को पहले Youtube Creater Studio के नाम से जाना जाता था। ये यूट्यूब क्रिएटर्स को दिया जाने वाला फ्री टूल है, जहां से यूजर्स अपने यूट्यूब चैनल पर कंटेंट क्रिएट और अपलोड करते हैं।
