Tuesday, March 3, 2026
Home Current News हिंदुस्तान की विदेश नीति के आगे अमेरिका नतमस्तक, PoK-अक्साई चिन को दिखाया...

हिंदुस्तान की विदेश नीति के आगे अमेरिका नतमस्तक, PoK-अक्साई चिन को दिखाया भारत का हिस्सा

Advertisement

भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम ट्रेड डील के फ्रेमवर्क के ऐलान के साथ ही एक और अहम मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। अमेरिका की ट्रंप सरकार की ओर से जारी भारत के नए नक्शे में PoK और अक्साई चिन को भारत का हिस्सा दिखाया गया है।

अमेरिकी ट्रेड ऑफिस ने जारी किया नक्शा

अमेरिका के ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव ऑफिस ने ट्रेड डील से जुड़ी जानकारी साझा करते हुए जो नक्शा जारी किया, उसने सबका ध्यान खींच लिया। इस नक्शे में भारत की सीमाओं को उसी रूप में दर्शाया गया है, जैसा भारत लंबे समय से दावा करता आया है। इसे पाकिस्तान के लिए बड़ा राजनीतिक और कूटनीतिक झटका माना जा रहा है।

50% टैरिफ घटकर हुआ 18%

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर लंबी बातचीत हुई थी। पहले अमेरिका ने भारत पर 50 प्रतिशत तक टैरिफ लगाया था, जो सहयोगी देशों में सबसे अधिक था। अब अंतरिम समझौते के तहत इसे घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है, जिससे भारतीय निर्यातकों को बड़ी राहत मिली है।

अक्साई चिन को दिखाया भारत का हिस्सा

नक्शे की एक और खास बात यह है कि इसमें अक्साई चिन को भी भारत का हिस्सा बताया गया है। यह वही इलाका है जिस पर चीन लंबे समय से दावा करता रहा है। इससे पहले भारत कई बार विदेशी एजेंसियों द्वारा जारी गलत नक्शों पर आपत्ति जता चुका है। ऐसे में अमेरिका का यह कदम भारत के रुख को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समर्थन देने जैसा माना जा रहा है।