HomeBreaking Newsआगरा में 48 आपत्तिजनक वीडियो से मचा हड़कंप, छात्रा से दुष्कर्म के...

आगरा में 48 आपत्तिजनक वीडियो से मचा हड़कंप, छात्रा से दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

Agra Viral Video Case: आगरा में इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा मामला सामने आया है। दो छात्राओं से जुड़े कुल 48 वीडियो क्लिप्स प्रसारित होने से इलाके में सनसनी फैल गई। इस मामले में एक छात्रा के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, POCSO Act और इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

परिजनों ने लगाया आरोप

परिजनों का आरोप है कि आरोपितों ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसाया और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपितों ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी और लंबे समय तक ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करते रहे। जब पीड़िता ने उनकी बात मानने से इनकार किया, तो आरोपितों ने वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिए।

एक के बाद एक कुल 48 वीडियो हुए वायरल

पुलिस के अनुसार, सोमवार को दो छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो सामने आए, जिसके बाद एक के बाद एक कुल 48 वीडियो वायरल हो गए। इन वीडियो में दो छात्राओं और दो युवकों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपितों में एक 12वीं कक्षा का छात्र है, जबकि दूसरा उसका साथी है।

दोनों आरोपी हुए गिरफ्तार

मामला सामने आने के बाद दोनों आरोपित गांव से फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपित के अलग समुदाय से होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति बन गई है, जिसे देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस कर रही वीडियो की जांच

इस पूरे प्रकरण पर पश्चिमी जोन के डीसीपी आदित्य ने बताया कि पुलिस यह जांच कर रही है कि वीडियो कब और कहां बनाए गए। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस मामले में और कौन-कौन शामिल हो सकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Read More: 

कलयुगी पत्नी का पति पर अत्याचार! अपनी ही सहेली के साथ संबंध बनाने के लिए किया मजबूर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments