Thursday, February 12, 2026
HomeCurrent Newsनायब सरकार के 100 दिन में हुए ‘नायाब’ काम : मोहन लाल...

नायब सरकार के 100 दिन में हुए ‘नायाब’ काम : मोहन लाल बडौली

चंद्रशेखर धरणी : हरियाणा में नायब सरकार के 100 दिन का कार्यकाल पूरा होने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि इन 100 दिनों में नायब सरकार ने कई नायाब काम किए हैं। उन्होंने कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उनकी सरकार ने 100 दिन में कई जनहित में महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बडौली ने कहा कि भाजपा जो कहती है वो करके दिखाती है। सरकार ने अपने वादे के अनुसार सबसे पहले 24 हज़ार युवाओं को रोज़गार दिया, अस्पतालों में मुफ्त डायलिसिस की सुविधा देने का निर्णय लिया। गरीब परिवारों को प्लाट वितरित किए गए, किसानों को 24 फसलों पर एमएसपी देने वाला पहला राज्य हरियाणा बना है। बडौली ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी ने प्रदेश हित और जनहित के लिए अपना संकल्प पत्र जारी किया था, उसी के मद्देनज़र नायब सरकार संकल्प पत्र के सभी वादों को पूरा कर रही है और अपने वादों पर खरा उतरते हुए भाजपा सरकार ने पहले 100 दिनों में ही प्रदेश के विकास के लिए कई एतिहासिक निर्णय लिए हैं।

पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा सरकार में युवाओं का विश्वास बढ़ा है। पिछले 10 वर्षों में युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरियां दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए हरियाणा की भाजपा सरकार बिना भेदभाव समान रूप से नॉन स्टॉप विकास कर रही है। कर्मचारी, व्यापारी, किसान, महिलाएं, छात्र और गरीब व्यक्ति सरकार की नीतियों से खुश हैं और घर बैठे सभी लोगों के काम हो रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि गरीब लोगों को चिरायु और आयुष्मान कार्ड के जरिए मुफ्त स्वास्थ्य संविधाएं भाजपा सरकार उपलब्ध करा रही है। हरियाणा में सड़कों का जाल बिछ रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में प्रदेश के लोगों का जीवन स्तर बदला है। श्री बड़ौली ने कहा कि नायब सरकार के इन 100 दिनों में लोगों के मन में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय भाजपा ने संकल्प पत्र में जो वादे किए हैं उन्हें नायब सरकार लगातार पूरा कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments