Saturday, February 14, 2026
HomeCurrent Newsकेंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने की बैठक, दिल्ली के विकास मंत्री भी...

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने की बैठक, दिल्ली के विकास मंत्री भी बैठक में रहे मौजूद

केंद्र सरकार कृषि क्षेत्र को आत्मनिर्भर और आधुनिक बनाने के लिए निर्णायक कदम उठा रही है, इसी कड़ी में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में एक अहम वर्चुअल बैठक हुई, जिसमें देशभर के कृषि मंत्रियों और दिल्ली सरकार के विकास मंत्री कपिल मिश्रा वर्चुअल शामिल हुए।

इस दौरान बैठक में आगामी “विकसित कृषि संकल्प अभियान” की तैयारियों की समीक्षा की गई, ये देशव्यापी अभियान 29 मई से 12 जून तक चलाया जाएगा, जिसका लक्ष्य आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक ज्ञान और केंद्र और राज्य सरकारों की कल्याणकारी योजनाओं को किसानों तक पहुंचाना है।

दिल्ली में ये अभियान 87 गांवों को कवर करेगा और इसमें 36 कार्यक्रम शामिल होंगे, दिल्ली के विकास मंत्री कपिल मिश्रा ने इस पहल को पूरा समर्थन दिया और कहा कि खरीफ फसलों के उत्पादन और उत्पादकता को बढ़ाने के लिए दिल्ली में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं पर विशेष जोर दिया जाएगा, ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments