Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsकेंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की किसानों को नसीहत, बोले-ट्रैक्टर पर हथियार बांधकर...

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की किसानों को नसीहत, बोले-ट्रैक्टर पर हथियार बांधकर ना ले जाएं किसान

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़ : हरियाणा दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने करनाल में सरकार की योजनाओं की समीक्षा के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। मीटिंग के बाद मनोहर लाल ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लगभग काम पूरा हो चुका है। देश भर में छह लाख मकान बनाने की योजना बनाई गई है, जिसमें एक हजार मकान करनाल जिले में बनेंगे। सेल्फ हेल्प ग्रुप के माध्यम से चलाई जा रही योजना सांझा बाजार को बढ़ाया जाएगा। करनाल जिले के 160 स्कूलों में कंप्यूटर की जरूरत है, उसके लिए प्लानिंग की गई है। विवाह शगुन योजना का आधा पैसा शादी से पहले देने का प्रावधान करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि किसानों के दिल्ली जाने पर आपत्ति नहीं है, बस किसान ट्रैक्टरों में हथियार बांधकर दिल्ली ना जाएं।

“हथियार बांधकर ले जाना ठीक नहीं”

शंभू बॉर्डर पर डटे किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान पर मनोहर लाल ने कहा कि किसानों के प्रदर्शन पर आपत्ति नहीं है लेकिन ट्रैक्टर के साथ हथियार बांध कर ले जाना ठीक नहीं है। कोई अन्य साधनों से जाएगा तो किसी को कोई आपत्ति नहीं है। अगर वो शांतिपूर्ण तरीके से जाते हैं तो इसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं होगी।

“पार्टी में लोकतंत्र लाए हुड्डा”

भूपेंद्र हुड्डा की ओर से अपने परिवार को स्वतंत्रता सेनानी का परिवार वाले बयान पर मनोहर लाल ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े हुए वे अकेले नहीं है। उन्होंने हुड्डा को पार्टी में लोकतंत्र लेकर आने का सुझाव देते हुए कहा कि यह बापू-बेटा की पार्टी है। एक परिवार की पार्टी नहीं होनी चाहिए। रैपिड मेट्रो को लेकर मनोहर लाल ने कहा कि मेट्रो निश्चित रूप से करनाल तक आएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments