Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsकेंद्रीय न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सीएम नायब सैनी से की...

केंद्रीय न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सीएम नायब सैनी से की मुलाकात, कईं अहम मुद्दों पर हुई चर्चा 

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से नई दिल्ली के हरियाणा भवन में केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मुलाकात की और इस दौरान मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के बीच राज्य व केन्द्र से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के उपरांत नई दिल्ली में मुख्यमंत्री का यह पहला दौरा है और इस दौरान प्रदेश की जनता के साथ-साथ अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा लगातार मुख्यमंत्री को बधाईयां व शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में आज केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल हरियाणा भवन, नई दिल्ली में पहुंचे और उन्होंने नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर बधाई व शुभकामनाएं दी।

इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के बीच देश-प्रदेश की तरक्की और आम जनमानस के उत्थान के प्रति विकासात्मक विषयों पर विचार विमर्श हुआ ताकि देश और प्रदेश की विकास की गति को तेजी से आगे बढ़ाया जा सके। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडोली सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments