Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsकेंद्रीय गृह मंत्रालय का राज्यों को निर्देश, देश के 244 जिलों में...

केंद्रीय गृह मंत्रालय का राज्यों को निर्देश, देश के 244 जिलों में 7 मई को होगी मॉक ड्रिल 

पाकिस्तान से तनाव के बीच केंद्र सरकार ने देश के 244 जिलों में 7 मई को मॉक ड्रिल करने के निर्देश दिए हैं, इसमें नागरिकों को हमले के दौरान खुद को बचाने की ट्रेनिंग दी जाएगी।

यह इसलिए किया जा रहा है ताकि युद्ध की स्थिति में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके, सरकार किसी भी संभावित खतरे से पहले तैयारी करना चाहती है, देश में पिछली बार ऐसी मॉक ड्रिल 1971 में हुई थी, तब भारत और पाकिस्‍तान के बीच युद्ध हुआ था।

यह मॉक ड्रिल युद्ध के दौरान हुई थी, बता दें कि रविवार को भी पंजाब के फिरोजपुर कैंट में ब्लैकआउट प्रैक्टिस की गई थी, इस दौरान गांवों और मोहल्लों में रात 9 बजे से 9:30 बजे तक बिजली बंद कर मॉक ड्रिल किया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments