Saturday, February 14, 2026
HomeCurrent Newsकुलगाम में सुरक्षाबलों की गोलीबारी में दो आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

कुलगाम में सुरक्षाबलों की गोलीबारी में दो आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के गुड्डार इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। जानकारी के मुताबिक, तलाशी अभियान के दौरान छिपे हुए आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद गोलीबारी तेज हो गई। इलाके में 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। फिलहाल, सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है और ऑपरेशन जारी है।

आतंकवादियों की तलाश के दौरान बताया जा रहा है कि गोलीबारी में तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं, जिनमें एक सैन्य अधिकारी भी शामिल है। घायल होने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

आतंकवादियों से मुठभेड़ के बीच, सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक पाकिस्तानी नागरिक को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक, बीएसएफ जवानों ने कल देर शाम सीमा स्तंभ के पास संदिग्ध हलचल देखी थी। तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया गया और इस दौरान एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ लिया गया।

सुरक्षाबलों ने उसे मौके पर ही हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल, उसकी पहचान और सीमा पार आने के मकसद की जांच की जा रही है। बीएसएफ अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती पूछताछ के बाद ही उसके इरादों और पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी सामने आ पाएगी। सीमा पर सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में गश्त और तलाशी तेज कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments