HomeCurrent Newsजालंधर के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मौके...

जालंधर के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मौके पर पहुंची पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां

जालंधर में एक बार फिर स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी शहर के दो प्रमुख स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं।

DAV और APJ स्कूल को मिला धमकी

जानकारी के अनुसार, शहर के बीच स्थित पुलिस DAV स्कूल और पंजाब आर्म्ड पुलिस कैंपस में संचालित रामामंडी की APJ स्कूल ब्रांच को यह धमकी भरा ई-मेल भेजा गया। स्कूल प्रशासन ने बिना देरी किए मामले की सूचना पुलिस को दी। धमकी मिलने के बाद अभिभावकों और स्टाफ में चिंता का माहौल बन गया, हालांकि हालात को नियंत्रित रखने की कोशिश की गई।

मौके पर पहुंची बम स्क्वायड की टीम

सूचना मिलते ही पुलिस बल, स्निफर डॉग और बम निरोधक दस्ता स्कूलों में पहुंच गया। पूरे परिसर की सघन तलाशी ली गई। फिलहाल जांच के दौरान किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई है। एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। फिलहाल अफरा-तफरी से बचने के लिए स्कूलों में छुट्टी घोषित नहीं की गई।

पहले भी मिल चुकी हैं ऐसी धमकियां

यह पहली बार नहीं है जब जालंधर के स्कूलों को इस तरह की धमकी मिली हो। 1 फरवरी को भी शहर के छह स्कूलों को बम ब्लास्ट की चेतावनी दी गई थी। इससे पहले 25 दिसंबर को भी इसी तरह की धमकी सामने आई थी। पुलिस का कहना है कि ई-मेल भेजने वाले की पहचान के लिए टेक्निकल टीम जांच में जुटी है और मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।

Read More

पाकिस्तान पर तालिबान की Airstrike, रावलपिंडी में नूर खान मिलिट्री बेस समेत कई ठिकाने किए तबाह

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments