HomeCurrent Newsकुरुक्षेत्र में BJP नेता के घर पर दो नकाबपोश बदमाशों ने की...

कुरुक्षेत्र में BJP नेता के घर पर दो नकाबपोश बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग 

कुरुक्षेत्र में आरोपियों ने आइलेट्स सेंटर संचालक और बीजेपी नेता के घर पर बाइक पर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसके बाद वह वहां से फरार हो गए। 6-7 राउंड फायरिंग में एक गोली नेता की स्कूटी में लगी तो एक दीवार में।

बीजेपी नेता अंकुश गोयल के मुताबिक किसी ने उनके घर की डोर बेल बजाई, लेकिन कोई घर से बाहर नहीं गया इसके कुछ देर घर के बाहर से गोलियों की आवाज सुनाई दी जिसके बाद उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी चेक किए जिसमें 2 नकाबपोश युवक फायरिंग करते हुए दिखे।

फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और मौके से गोलियों के खोल बरामद किए, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments