Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsदुनियाभर के देशों पर ट्रंप का टैरिफ ‘अटैक’, भारत पर लगाया 26...

दुनियाभर के देशों पर ट्रंप का टैरिफ ‘अटैक’, भारत पर लगाया 26 फीसदी टैरिफ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जवाबी टैक्स लगाने की घोषणा कर दी है। ट्रंप ने भारत से आयात होने वाली वस्तुओं पर 26 फीसदी टैक्स लगाने का एलान किया है। कंबोडिया से आयातित वस्तुओं पर 49 फीसदी और चीन से आयात होने वाले सामान पर 34 फीसदी शुल्क लगाने का एलान किया है, जवाबी करों की घोषणा करते हुए ट्रंप ने कहा कि हमारे देश को अन्य देशों की तरफ से लूटा गया है। अमेरिकी करदाताओं को 50 से अधिक वर्षों से ठगा जा रहा है लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा।

मेक अमेरिका वेल्थी अगेन इवेंट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत बहुत, बहुत सख्त है। उन्होंने नरेंद्र मोदी की बात करते हुए कहा कि भारत के प्रधानमंत्री अभी-अभी अमेरिका का दौरा करके गए हैं और वह मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं, लेकिन आप हमारे साथ सही व्यवहार नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि हमसे 52 प्रतिशत शुल्क लेते हैं और हम उनसे लगभग कुछ भी नहीं लेते। साथ ही ट्रंप ने वियतनाम से होने वाले आयात पर 46 फीसदी, स्विटजरलैंड पर 31, ताइवान पर 32, जापान पर 24, ब्रिटेन पर 10, ब्राजील पर 10, इंडोनेशिया पर 32, सिंगापुर पर 10, दक्षिण अफ्रीका पर 30 फीसदी टैरिफ लगा दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments