Saturday, February 14, 2026
HomeCurrent Newsभारत के कड़े रुख के बाद ट्रंप का वार्ता से इनकार

भारत के कड़े रुख के बाद ट्रंप का वार्ता से इनकार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ विवाद हल होने तक भारत के साथ किसी भी व्यापार वार्ता से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि जब तक टैरिफ विवाद का समाधान नहीं हो जाता, तब तक भारत के साथ कोई व्यापार वार्ता नहीं होगी। ट्रंप की यह टिप्पणी उनके प्रशासन के भारतीय आयातों पर टैरिफ दोगुना करके 50% किए जाने के बाद आई है। ओवल ऑफिस में समाचार एजेंसी ANI के सवाल पर कि क्या उन्हें नए 50% टैरिफ के मद्देनजर बातचीत फिर से शुरू होने की उम्मीद है, तो ट्रंप ने जवाब दिया, ‘नहीं, जब तक हम इसे हल नहीं कर लेते, तब तक नहीं।’

भारत पर 50 फीसदी टैरिफ

इसके पहले बुधवार को वॉइट हाउस ने एक कार्यकारी आदेश जारी कर भारतीय वस्तुओं पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाया था, जिससे कुल टैरिफ 50% हो गया। ट्रंप प्रशासन ने भारत की रूस से तेल खरीद जारी रखने की आलोचना की है और इसे यूक्रेन में रूसी युद्ध के लिए वित्तपोषण बताया है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती 25 प्रतिशत टैरिफ 7 अगस्त से लागू हुआ है, जबकि अतिरिक्त शुल्क 21 दिनों में लागू होगा। यह अमेरिकी बंदरगाहों में प्रवेश करने वाले सभी भारतीय सामानों पर लागू होगा। इस बीच भारत अमेरिकी टैरिफ पर कड़ा रुख अपनाते हुए आर्थिक दबाव के आगे पीछे न हटने की बात कही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments