HomeBreaking Newsकौशांबी में ट्रक ने डीजल टैंकर को मारी टक्कर, बाल्टी-ड्रम लेकर तेल...

कौशांबी में ट्रक ने डीजल टैंकर को मारी टक्कर, बाल्टी-ड्रम लेकर तेल लूटने पहुंचे लोग

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में नेशनल हाईवे पर एक गंभीर सड़क हादसा हो गया, जब तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े डीजल टैंकर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टैंकर की बॉडी फट गई और भारी मात्रा में डीजल सड़क पर फैल गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घायलों की मदद छोड़ डीजल भरने की होड़

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के कल्याणपुर इलाके की है। जैसे ही डीजल सड़क पर बहा, आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। हैरानी की बात यह रही कि लोगों ने घायलों की मदद करने के बजाय डीजल इकट्ठा करने की होड़ लगा दी। कोई बाल्टी लेकर पहुंचा तो कोई बोतल और डिब्बे, हर कोई सड़क पर फैले डीजल को भरने में जुट गया। कुछ ही देर में वहां भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे स्थिति और ज्यादा खतरनाक हो गई। सड़क पर फैला ज्वलनशील डीजल किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता था, लेकिन लोग जोखिम को नजरअंदाज करते रहे।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलते ही कोखराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को वहां से हटाया। पुलिस ने डीजल भर रहे लोगों को खदेड़ा और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। संभावित हादसे को देखते हुए कुछ समय के लिए यातायात भी नियंत्रित किया गया। हादसे के बाद हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन पुलिस की तत्परता से धीरे-धीरे स्थिति सामान्य कर दी गई। पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझाया कि इस तरह की लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग बाल्टियों और डिब्बों में डीजल भरते नजर आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की बात कही है।

Read More

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इन्वेस्टमेंट फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश, 5 साइबर गिरफ्तार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments