HomeBreaking Newsफरीदाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, डंपर से जोरदार टक्कर में कार चालक...

फरीदाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, डंपर से जोरदार टक्कर में कार चालक की मौके पर मौत

हरियाणा के फरीदाबाद में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार डिफेंडर कार सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई, जिससे कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर बादशाह खान सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पत्नी को मायके छोड़कर लौट रहा था युवक

मृतक की पहचान अनंगपुर गांव निवासी मयंक भड़ाना के रूप में हुई है। उसके पिता सुरेंद्र भड़ाना प्रॉपर्टी डीलर हैं। बताया जा रहा है कि मयंक ने करीब एक साल पहले ही ग्रेजुएशन पूरी की थी और उसकी शादी पिछले साल ओलावास गांव की एक युवती से हुई थी। रविवार को वह अपनी पत्नी को मायके छोड़कर वापस लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया।

सिर में गंभीर चोट लगने से मौत

लोगों के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे सूरजकुंड रोड पर मयंक की कार सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद उसे कार से बाहर निकाला। हादसे में मयंक के सिर में गंभीर चोटें आईं और लोहे के टुकड़े उसके चेहरे में धंस गए थे। कार में एयरबैग खुलने के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी, क्योंकि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा डंपर में घुस गया था।

पुलिस कर रही मामले की जांच

सूरजकुंड थाना प्रभारी प्रह्लाद सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सड़क किनारे एक डंपर खड़ा था, जिसमें पीछे से कार ने टक्कर मार दी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि डंपर वहां किस वजह से खड़ा था और हादसे के पीछे अन्य कोई कारण तो नहीं है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Read More

बंगाल और असम समेत 5 राज्यों में EC ने किया चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब कितनी सीटों पर होगा मतदान…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments