HomeBreaking Newsकांगड़ा में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार गिरने से एक ही...

कांगड़ा में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार गिरने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां कार गहरी खाई में गिरने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। यह दुर्घटना धारकंडी मार्ग पर घेरा गांव स्थित हनुमान मंदिर के पास हुई, जहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

एक ही परिवार के 3 लोग की मौत

इस हादसे में मृतकों की पहचान शिक्षक करण और उनकी दो बेटियों के रूप में हुई है। वहीं परिवार की महिला सदस्य और एक अन्य बेटी गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सुबह राहगीरों ने देखी दुर्घटना

घटना का पता सुबह उस समय चला जब राहगीर सड़क से गुजर रहे थे। उन्होंने खाई में एक बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार देखी, जिसके बाद तुरंत पुलिस और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी गई। आशंका है कि हादसा रात के अंधेरे में हुआ और घायलों को काफी देर तक मदद नहीं मिल सकी।

स्थानीय लोगों ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। घायलों को खाई से बाहर निकालकर तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के बाद कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वाहन के परखच्चे उड़ गए थे।

हादसे की वजह की जांच जारी

प्रारंभिक जांच में सड़क की खराब स्थिति या रात के समय चालक का नियंत्रण खोना हादसे की संभावित वजह मानी जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

इस घटना के बाद पहाड़ी सड़कों की सुरक्षा और रात में ड्राइविंग को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस ने लोगों से सावधानी बरतने और विशेषकर रात में सतर्कता के साथ वाहन चलाने की अपील की है।

Read More

IPL 2026 का आगाज़ आज, बेंगलुरु में RCB और हैदराबाद के बीच पहला मुकाबला, जानें दोनों टीमों की ताकत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments