Delhi Traffic Advisory: राजधानी दिल्ली में 4 अप्रैल 2026 को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 8वां मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच अरुण जेटली स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगी। बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
दोपहर 1 बजे से रात 9 बजे तक रहेगा असर
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, स्टेडियम के आसपास दोपहर 1 बजे से रात 9 बजे तक यातायात प्रभावित रहेगा। इस दौरान लोगों को इन इलाकों में यात्रा करने से बचने और वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है।
इन प्रमुख सड़कों पर बढ़ेगा दबाव
मैच के दौरान बहादुर शाह ज़फर मार्ग, जवाहरलाल नेहरू मार्ग और आसफ अली रोड पर ट्रैफिक का दबाव सबसे ज्यादा रहने की संभावना है। इन मार्गों से ही स्टेडियम तक पहुंचने के लिए दर्शक बड़ी संख्या में गुजरेंगे, जिससे सामान्य यातायात प्रभावित हो सकता है।
TRAFFIC ADVISORY
In view of IPL 2026 match (Delhi Capitals vs Mumbai Indians) at Arun Jaitley Stadium on 04.04.2026, traffic may be affected in the nearby stretches.
Heavy traffic expected from 01:00 PM – 09:00 PM.
📍 LIKELY AFFECTED STRETCHES
-Bahadur Shah Zafar Marg
-JLN… pic.twitter.com/uI20histcQ— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) April 2, 2026
कुछ वाहनों की एंट्री पर रोक
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, बहादुर शाह ज़फर मार्ग और जवाहरलाल नेहरू मार्ग के कुछ हिस्सों में भारी और कमर्शियल वाहनों जैसे ट्रक और बसों की आवाजाही पर रोक लगाई जाएगी। इसके अलावा, इन सड़कों पर पार्किंग भी प्रतिबंधित रह सकती है, जिससे जाम की स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।
पार्किंग सीमित, ‘पार्क एंड राइड’ की सलाह
स्टेडियम के आसपास पार्किंग की सुविधा सीमित रहेगी। ऐसे में दर्शकों को ‘पार्क एंड राइड’ सुविधा का उपयोग करने की सलाह दी गई है, ताकि भीड़ और ट्रैफिक दबाव को कम किया जा सके।
लोगों के लिए जरूरी सलाह
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें इन इलाकों से गुजरना जरूरी हो, तो वे तय समय से पहले या देर रात यात्रा करें। खासतौर पर दोपहर 1 बजे से रात 9 बजे के बीच इन रास्तों से बचना बेहतर होगा, ताकि अनावश्यक जाम और देरी से बचा जा सके।
Read More:

