Friday, February 13, 2026
HomeCurrent NewsToday's Horoscope: आज का दिन कैसा रहेगा? जानिए किसे मिलेगा सबसे ज्यादा...

Today’s Horoscope: आज का दिन कैसा रहेगा? जानिए किसे मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ ?

मेष राशि (Aries)

चंद्र-मंगल योग के कारण मेष राशि के जातकों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। दिन के पहले भाग में जरूरी कार्य निपटाने की कोशिश करें। परिवार का सहयोग मिलेगा और रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। बच्चों से संबंधित कुछ परेशानी हो सकती है, लेकिन धर्म-कर्म के कामों में हिस्सा लेने से मन को शांति मिलेगी।
भाग्य: 78%
उपाय: मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।

वृषभ राशि (Taurus)

आज के दिन वृषभ राशि के जातकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। लापरवाही से विरोधी फायदा उठा सकते हैं। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। पारिवारिक समस्याओं का समाधान पिता के सहयोग से संभव है। लव लाइफ में सामंजस्य बना रहेगा।
भाग्य: 80%
उपाय: हनुमानजी को सिंदूर अर्पित करें।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आर्थिक सुधार का दिन रहेगा। साझेदारी के काम में लाभ मिलेगा और बैंक से संबंधित कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। दिन का दूसरा भाग महत्वपूर्ण कार्यों के लिए शुभ रहेगा।
भाग्य: 88%
उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों को आज जीवनसाथी और दोस्तों से सहयोग मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य से मनचाही सूचना प्राप्त होगी। हालांकि माता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बनी रहेगी।
भाग्य: 81%
उपाय: जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

सिंह राशि (Leo)

आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। कारोबार में सफलता मिलेगी और परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए दिन विशेष रूप से शुभ है।
भाग्य: 82%
उपाय: भोलेनाथ का गंगाजल से अभिषेक करें।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। कलात्मक कार्यों में रुचि रहेगी और जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। सरकारी कामों को टालने से बचें। शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।
भाग्य: 71%
उपाय: शिव जाप माला का पाठ करें।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए सामाजिक पहचान का विस्तार लाभदायक रहेगा। नए काम की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है। लव लाइफ में सामंजस्य बना रहेगा।
भाग्य: 84%
उपाय: लक्ष्मीजी को खीर का भोग लगाएं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं। लंबी दूरी की यात्रा संभव है। जीवनसाथी के साथ चल रहे विवाद सुलझाने में सफलता मिलेगी।
भाग्य: 85%
उपाय: गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों को सतर्क रहना होगा। विरोधियों से बचकर रहें और आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। पुरानी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। शाम को सुस्ती और थकान महसूस होगी।
भाग्य: 79%
उपाय: भगवान शिव का शहद से अभिषेक करें।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। परिवार में शुभ कार्यों की चर्चा होगी। बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।
भाग्य: 86%
उपाय: बजरंगबाण का पाठ करें।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखदायक रहेगा। विरोधी आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। नौकरी में उन्नति का योग बन रहा है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्य: 88%
उपाय: पंचाक्षरी मंत्र के साथ शिवजी का अभिषेक करें।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों को संतान से सुख मिलेगा। नौकरी में बदलाव का विचार आएगा। व्यापार में विरोधियों से सतर्क रहें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे।
भाग्य: 87%
उपाय: भगवान विष्णु की आराधना करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments