Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent NewsToday's Horoscope: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? पढ़ें सभी 12 राशियों...

Today’s Horoscope: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

मेष राशि

आज का दिन थोड़ा संभलकर चलने का है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें और वाहन धीरे चलाएं। कोई भी जोखिम लेने से बचें। प्रेम और संतान पक्ष अच्छा रहेगा, व्यापार भी अनुकूल है। सूर्य को जल अर्पित करें और लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि

आज आप आनंद से भरपूर रहेंगे। नौकरी और व्यापार में सफलता मिलेगी। प्रेम और संतान पक्ष उत्तम रहेगा। कुल मिलाकर दिन शुभ रहेगा। बजरंगबली की पूजा करें।

मिथुन राशि

आज आप शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्यों में बाधाएँ आ सकती हैं, लेकिन अंततः सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष संतोषजनक है, व्यापार भी ठीक रहेगा। काली जी की आराधना करें और सफेद वस्तु अर्पित करें।

कर्क राशि

महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें, भावुकता में आकर कोई निर्णय नुकसानदायक हो सकता है। प्रेम और संतान पक्ष मध्यम रहेगा, व्यापार धीरे-धीरे प्रगति करेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि

आज किसी भी तरह के विवाद से बचें। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष अच्छा रहेगा, व्यापार में भी लाभ होगा। लाल वस्तु पास रखें।

कन्या राशि

आज आपकी योजनाएँ सफल होंगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सभी पक्षों में अनुकूलता रहेगी। लाल वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

तुला राशि

आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा, धन का आगमन होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रह सकता है। प्रेम और संतान पक्ष उत्तम रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा, लेकिन जुआ-सट्टे से बचें। बजरंगबली की पूजा करें।

वृश्चिक राशि

आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार अच्छा रहेगा। शिवजी का जलाभिषेक करें।

धनु राशि

मन में चिंता बनी रहेगी, अज्ञात भय सताएगा। खर्च की अधिकता रह सकती है। सिरदर्द और नेत्र संबंधी समस्या हो सकती है। प्रेम और संतान पक्ष मध्यम रहेगा। व्यापार धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि

यात्रा के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। नए स्रोतों से भी धन आने की संभावना है। शुभ समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा। काली जी की आराधना करें।

कुंभ राशि

व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय प्राप्त होगी। पिता और उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष उत्तम रहेगा। व्यापार भी सफल रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि

भाग्य का साथ मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं। धार्मिक प्रवृत्तियों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष अच्छा रहेगा। व्यापार लाभकारी रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments