मेष राशिफल:
आज मेष राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। परिवार में किसी विवाद का समाधान होगा और सभी सदस्य एकजुट होकर भविष्य के बारे में बातचीत करेंगे। हालांकि, बच्चों को लेकर कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी अटके हुए पैसे की प्राप्ति के भी योग हैं। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों से मदद पाएंगे।
वृषभ राशिफल:
वृषभ राशि वालों के लिए शनिवार का दिन सामान्य रहेगा। माताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट हो सकती है, लेकिन व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा और विस्तार के अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोग ऑफिस की राजनीति से दूर रहें, अन्यथा परेशानी हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है, जिससे घर में खुशियां आएंगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिलेंगे।
मिथुन राशिफल:
मिथुन राशि वालों के लिए आज कार्यक्षेत्र में खुशी का दिन रहेगा। यदि पहले अधिकारियों से किसी बात को लेकर मनमुटाव था, तो वह आज दूर होगा। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को अच्छी खबर मिलेगी और विदेश में उच्च शिक्षा के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। निवेश के लिए भी यह दिन शुभ रहेगा। शाम में माताजी के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का अवसर मिलेगा।
कर्क राशिफल:
कर्क राशि वालों के लिए शनिवार का दिन अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ समय बिताने और सामाजिक कार्यों में भाग लेने से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बच्चों की जिम्मेदारी निभाने में सफलता मिलेगी और परिवार के छोटे बच्चों के साथ खेलते हुए खुशी मिलेगी। विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी और शाम में किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं।
सिंह राशिफल:
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन बौद्धिक उन्नति लेकर आएगा, जिसका फायदा हर क्षेत्र में होगा। व्यापार में नए प्रोजेक्ट की शुरुआत से लाभ होगा। पिताजी की मदद से कोई अच्छा निवेश का अवसर मिल सकता है। परिवार में प्रेमपूर्ण माहौल रहेगा और किसी सरकारी योजना से लाभ मिल सकता है। कुछ चिंताएं हो सकती हैं, लेकिन जीवनसाथी के सहयोग से आप इनसे उबर जाएंगे। शाम में माता-पिता से महत्वपूर्ण बात करेंगे।
कन्या राशिफल:
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। रोजगार की तलाश कर रहे व्यक्तियों को अच्छे मौके मिलेंगे और वे अपनी आवश्यकताएं पूरी करने के लिए धन कमा पाएंगे। घर में अपने विचार रखने में संकोच न करें। संतान के किसी नए काम में सफलता मिलेगी और भूमि या वाहन खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। शाम को परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का योग बन रहा है।
तुला राशिफल:
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। व्यापार में पिछले कुछ दिनों से चल रही समस्या का समाधान होगा और फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में एकता बनी रहेगी और जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा। शाम को दोस्तों के साथ यात्रा का प्लान बना सकते हैं।
वृश्चिक राशिफल:
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। बिजनस के लिए किसी से कर्ज लेने का विचार छोड़ दें, क्योंकि इसके बाद चुकाने में परेशानी हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो आपके व्यवहार से पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में समस्या आ सकती है। दोस्तों से गुप्त बातें साझा करने से बचें। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों से दिक्कत हो सकती है। शाम में धार्मिक स्थल पर जाने से मानसिक शांति मिलेगी।
धनु राशिफल:
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता से भरा रहेगा। आपके विरोधी आपकी प्रगति देखकर आश्चर्यचकित होंगे और प्रशंसा करेंगे। सरकारी योजनाओं से लाभ मिलेगा और नौकरी-व्यापार में अच्छा लाभ होगा। आप धन का कुछ हिस्सा धार्मिक कार्यों में खर्च करेंगे। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
मकर राशिफल:
मकर राशि वालों के लिए शनिवार का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा। निवेश के लिए दिन शुभ है और किसी अटके हुए धन की प्राप्ति होगी। पारिवारिक व्यवसाय में लाभ होगा और परिवार में कोई अनबन खत्म हो सकती है। सिंगल जातकों के लिए किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों से सहयोग प्राप्त करेंगे। शाम को घर पर मेहमान आ सकते हैं और कुछ खर्च भी होगा।
कुंभ राशिफल:
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। व्यापार में नुकसान हो सकता है, लेकिन आप अपने दैनिक खर्चों को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य से धोखा मिल सकता है, जिससे आप परेशान होंगे। साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करने से पहले ठंडे दिमाग से सोचें। जीवनसाथी से अच्छा सहयोग मिलेगा और उनकी सलाह से लाभ होगा। शाम को बच्चों के साथ समय बिता सकते हैं।
मीन राशिफल:
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा। यदि किसी को पैसा उधार देने का विचार कर रहे हैं तो वह पैसा वापस मिलने की संभावना कम है। स्वास्थ्य कारणों से कोई यात्रा स्थगित करनी पड़ सकती है। पिता से महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा करने का समय मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। नौकरी में सहकर्मियों और अधिकारियों से कुछ परेशानी हो सकती है।
